फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drop all college work

कॉलेज में पढ़ाई छोड़ सब काम

Fri, 16 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 16 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में आरएसएम इंटर कॉलेज के छात्र अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। शिक्षकों की आपसी गुटबाजी ने उनके भविष्य को चौपट कर दिया है। कोई शिक्षक कॉलेज में पढ़ाने को तैयार नहीं है। छात्रों ने कॉलेज में पढ़ाई नहीं कराने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

 छात्रों ने डीआईओएस से जानना चाहा कि वे बताए कि कॉलेज में शिक्षकों की गुटबाजी को लेकर आपसी लड़ाई काफी समय से चल रही है। उनके द्वारा अब तक कितने शिक्षकों पर कार्रवाई हुई।  चेताया कि यदि अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर शिक्षा का माहौल नहीं बनवाया तो उग्र आंदोलन होगा। कॉलेज के छात्र विवेक कुमार, महावीर सिंह, अंकित कुमार, गजेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कालेज में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद को लेकर पिछले कई महीनों से शिक्षकों के बीच चल रही लड़ाई ने छात्रों को बर्बाद कर दिया है। प्रबंधन की ओर से कालेज के शिक्षक सतपाल सिंह कार्यवाहक प्राचार्य बना रखा है । दूसरे गुट के शिक्षक कार्यवाहक प्रधानाचार्य के आदेश को धत्ता बता मनमानी कर रहे हैं। शिक्षकों की इस लड़ाई से नुकसान केवल छात्रों का ही हो रहा है।  अब तक शैेडयूल के अनुसार कोर्स की पूर्णता शून्य है। 
विज्ञापन

जब कोई शिक्षक क्लास में जाकर नहीं पढ़ाएगा तो कोर्स कैसे पूरा होगा। जब कोर्स पूरा नहीं होगा तो उनके कालेज में संस्थागत तौर पर प्रवेश पाकर पढ़ने से क्या फायदा है। आरोप है कि कई बार डीआईओएस डॉ. अरुण दूबे और प्रबंधक रामनारायण सिंह को अवगत कराने के बाद भी सुधार नहीं हुआ है। बुधवार को कालेज में शिक्षा का माहौल बनाने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर छात्रों ने प्रदर्शन भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस अधिकारियों के आग्रह पर प्रदर्शनकारी शांत हो गए थे। चेताया कि यदि अब भी सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन होगी। इस संबंध में डीआईओएस डा. अरुण दूबे का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि जो            शिक्षक सही से दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहा है उसे चिह्नित              कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed