{"_id":"5ffc9b2e8ebc3e2e6e5ef65e","slug":"drone-flown-in-eight-villages-of-kiratpur-nazibabad-news-mrt520046850","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरतपुर के आठ गांवों में उड़ा ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरतपुर के आठ गांवों में उड़ा ड्रोन
विज्ञापन
नजीबाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में स्वामित्व नक्शे के लिए ड्रोन उड़ाते राजस्वकर्मी।
- फोटो : NAZIBABAD
किरतपुर के आठ गांवों में उड़ा ड्रोन
नजीबाबाद/किरतपुर। स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को घरौनी उपलब्ध कराने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया और राजस्व विभाग की टीम ने किरतपुर के आठ गांव में ड्रोन के माध्यम से मकानों की स्थिति के चित्र लिए।
तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून के तरुण कुमार ने किरतपुर ब्लॉक के आठ गांव के लोगों को घरौनी उपलब्ध कराने के लिए ड्रोन के माध्यम से वीडियो तैयार की। जिससे मकानों के मानचित्र तैयार होंगे। संयुक्त टीम ने सोमवार को गांव भोजपुर, मुबारकपुर हरदास, रफीकपुर, महेशपुर, सरकड़ा खेड़ी, मोहम्मद अलीपुर, औरंगपुर फत्ता, मोहम्मद अलीपुर शेेख में ड्रोन उड़ाकर घरौनी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के चित्र लिए। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा ड्रोन से सर्वे करने से पूर्व राजस्व कर्मचारियों ने संबंधित गांव की चूना डालकर हदबंदी प्रक्रिया पूरी की थी।
ड्रोन से तैयार मानचित्र और राजस्व विभाग द्वारा तैयार मानचित्र के मिलान के बाद ग्रामीणों को स्वामित्व के लिए प्रशासन घरौनी उपलब्ध कराएगा। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि तहसील के नजीबाबाद और किरतपुर ब्लॉक के 335 गांव के ग्रामीणों को स्वामित्व के लिए घरौनियां उपलब्ध कराई जाएंगीं।