फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drivers crossing the river risking their lives

Bijnor News: जान जोखिम के डाल नदी पार कर रहे वाहन चालक

Wed, 02 Jul 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drivers crossing the river risking their lives
नगीना रायपुर-कोटद्वार मार्ग सुकरो नदी में पानी के तेज बहाव में फंसी कार को ट्रैक्टर ट्राली में
सूकरो नदी पुल की एप्रोच रोड को नहीं कराया गया ठीक
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में कारों को लादकर करते हैं नदी पार
नगीना। नगीना से रायपुर सादात होते हुए सीधे कोटद्वार मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित सूकरो नदी के पुल की टूटी एप्रोच ठीक न होने का खामियाजा राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। रविवार और सोमवार के बाद मंगलवार को भी हालात जस के तस बने रहे। वाहन चालकों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अपने वाहन लादकर नदी पार करनी पड़ी। पुलिस की ओर से टूटे पुल के दोनों ओर सूचना बोर्ड लगा दिए गए हैं।
पिछले कई माह से नगीना- रायपुर- कोटद्वार मार्ग पर स्थित सूकरो नदी के पुल की एप्रोच टूटी होने के कारण यह मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद चल रहा है। पिछले कई दिनों से तेज वर्षा के चलते नदी में पानी का तेज बहाव आया तो छोटे वाहन निकालने वाले लोगों के लिए यह मार्ग परेशानी का सबब बन गया है। नगीना के प्रतिष्ठित व्यापारी संजीव अग्रवाल उर्फ विक्की द्वारा कोटद्वार स्थित श्री सिद्धबली धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। नगीना से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को हिस्सा लेना था। काफी लोग जान हथेली पर रखकर कोटद्वार पहुंच पाए जबकि बहुत से लोगों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रायपुर- कोटद्वार मार्ग पर पुल की एप्रोच टूटने के चलते लोग नदी के पानी में अपनी जान जोखिम में डालकर अपने वाहनों को निकाल रहे हैं। रविवार व सोमवार को नदी के तेज बहाव में कई वाहन फंस गए थे। इन वाहनों को ट्रैक्टर-ट्रालियों से निकाला गया। इसके लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों ने मनमाने रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आवागमन रोकने को लगाई जाएगी बेरिकेडिंग
सीओ नगीना डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि उन्होंने पुल के पास दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दे दिए हैं। दोनों तरफ मार्ग बंद होने के संकेत बोर्ड भी लगाए हैं। पुल की एप्रोच ठीक होने तक आवागमन बंद करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बेरिकेडिंग लगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed