फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Driver dies after being overturned by tractor tripler overturning

ट्रैक्टर ट्रिपलर पलटने से नीचे दबकर चालक की मौत

Sat, 15 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after being overturned by tractor tripler overturning
अफजलगढ़। भूतपुरी के गांव दल्लीवाला निवासी एक युवक की खेत में ट्रैक्टर ट्रिपलर पलटने से नीचे दबकर मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजन खेत से शव लेकर घर पहुंच गए। मृतक के परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

गांव दल्लीवाला निवासी अंकुल 21 वर्ष पुत्र नरैन सिंह शुक्रवार को शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव सादनगर स्थित खेत से गन्ना भरने के लिए गया था। वह ट्रैक्टर ट्रिपलर में गन्ना भरकर लौट रहा था। गांव सादनगर के पास ट्रैक्टर ट्रिपलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से अंकुल की मौत हो गई। घटना का पता लगते ही आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गई। बमुश्किल ट्रैक्टर ट्रिपलर को हटाकर शव को बाहर निकाला। लोगों ने परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। युवक अपने परिवार में चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। भारी संख्या में गांववासी खेत से शव लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed