{"_id":"603be3b58ebc3ed4be2dbbed","slug":"driven-to-safe-bike-operation-nazibabad-news-mrt5276977127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित बाइक संचालन के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित बाइक संचालन के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

नजीबाबाद। देश-विदेश में बाइक राइडिंग का प्रशिक्षण देने और बाइक स्टंट दिखाने वाले रेहान खान ने सुरक्षित बाइक संचालन के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
नजीबाबाद निवासी अफ्रीका, स्पेन सहित विभिन्न देशों में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित बाइक राइडिंग प्रशिक्षण देने वाले रेहान ने रविवार को युवाओं को सुरक्षित बाइक राइडिंग के टिप्स दिए। नवाब नजीबुद्दौला के बनवाए पत्थरगढ़ के किले में रेहान ने युवाओं को बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, स्पीड नियंत्रित रखने, हाईवे तथा व्यस्त मार्गों पर बाइक से स्टंट दिखाकर जीवन को खतरे में न डालने की सलाह दी। वर्ष 2000 और 2001 में एमआरएफ नेशनल मोटोक्रॉस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर चुके रेहान ने स्टंट के दौरान जीवन को होने वाले खतरों से भी युवाओं को अवगत कराया।