फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drinking water crisis for six months, improvement in tender

मंडावली में जल निगम की टंकी का बोरिंग छह माह से है खराब

Thu, 25 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis for six months, improvement in tender
मंडावली स्थित जल निगम की टंकी। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली। मंडावली क्षेत्र में जल निगम की टंकी का बोरिंग खराब होने से कारण ग्रामीण छह महीनों से पेयजल की किल्लत झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने जल निगम से जल्द जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। मंडावली स्थित जल निगम की टंकी को बोरिंग पिछले छह माह खराब है। जिस कारण क्षेत्र में पेजजल आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों भूपेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अरुण चौहान, राजीव, बीरेश त्यागी, मुन्नू त्यागी, तस्लीम अहमद, इकबाल अहमद, नूर हसन, वाजिद, ताहिर ने बताया कि मंडावली स्थित जल निगम की टंकी से क्षेत्र के गांव मंडावली, नयागांव, सिकरौड़ा, सैफाबाद, मीरमपुर बेगा, फजलपुरमान, जसपुर, कल्लरवाली समेत एक दर्जन गांव से करीब 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जुड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम को पानी की अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन जल निगम विभाग इस समस्या पर चुप्पी साधे हुए है। ग्रामीणों ने जल निगम विभाग से टंकी का नया बौरिंग कराकर जल्द जल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की हैं। उधर, बिजनौर जल निगम के एक्सईएन भरत सिंह ने बताया कि जल निगम के पूरे मंडल का टेंडर प्राईवेट कंपनी को दे दिया गया है। ग्राम मंडावली में टंकी के नए ट्यूबेल का नवीनीकरण कराया जाएगा, लेकिन अभी समय निश्चित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed