{"_id":"642c68f508bd45983d032a49","slug":"drinking-water-crisis-deepens-due-to-damaged-pipeline-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-956-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भागूवाला\/नांगलसोती - पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भागूवाला/नांगलसोती - पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से गहराया पेयजल संकट
Tue, 04 Apr 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
- भागूवाला और नांगलसोती में जल निगम की पेयजल पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त
फोटो-04एनजेडबी05आर
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला/नांगलसोती। जल निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से नांगलसोती और भागूवाला क्षेत्र के दर्जनों गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
भागूवाला स्थित जल निगम के तीन नलकूप से क्षेत्र के एक दर्जन अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। भागूवाला में प्राइवेट संचार कंपनी मोबाइल टावर के लिए भूमिगत पाइप लाइन डाल रही थी। पाइप लाइन डालते समय जल निगम की मुख्य पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जल निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से गांव भागूवाला, श्यामीवाला, काशीरामपुर, रायपुर खास, दहीरपुर, हसनपुर, मोहनपुर, फरजपुर, नारायणपुर, औरंगपुर भिक्कू, कामगारपुर, राजगढ़ आदि गांवों की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई।
उधर, नांगलसोती के गांव हरचंदपुर स्थित जल निगम के नलकूप व ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के हरचंदपुर, सौफतपुर, मायापुरी, चमरौला, लालपुर मान, महमसापुर, ढोलापुरी गांव को पेयजल आपूर्ति की जाती है। एक सप्ताह पूर्व गांव हरचंदपुर में भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण राजीव कुमार, संजीव कुमार, राजेश, योगेंद्र सिंह का कहना है कि जल निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन अधिकारी समस्या के समाधान में उदासीनता बरत रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द पाइप लाइन दुरुस्त कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने के लिए टीम भेजी गई है। जल्द ही गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी - कौशल कुमार, जेई, जल निगम