फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dried sugarcane crop from factory's contaminated water

फैक्टरी के दूषित पानी से सूखी गन्ने की फसल

Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dried sugarcane crop from factory's contaminated water
फैक्टरी के दूषित पानी से सूखी गन्ने की फसल
विज्ञापन

बिजनौर। गांव सालमाबाद में खेत में फैक्टरी का दूषित पानी डालने से किसान की चार बीघा गन्ने की फसल नष्ट हो गई। फैक्टरी संचालकों की मनमानी के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं की विभाग के कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने किसान को मुआवजा दिलाने और फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
धरने के दौरान भाकियू के युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसानों के खेतों में रात में दूषित पानी डालकर फसल नष्ट की जा रही है और विभाग के अफसर आराम से सो रहे हैं। कभी सड़क किनारे तो कभी सड़क पर ही दूषित पानी डाल दिया जाता है। गांव सालमाबाद में नरदेव सिंह के गन्ने के खेत में दूषित पानी डालने से उनकी चार बीघा गन्ने की फसल नष्ट हो गई है। धरने के दौरान दिगंबर सिंह और एई आरएन सिंह के बीच बहुत तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

किसानों ने हर कीमत मुआवजा मिलने के बाद ही धरना खत्म करने की मांग की। विभाग के अफसर भी मौके पर गए और खेत में डाले गए दूषित पानी को देखा। मौके पर फसल भी नष्ट मिली। दिगंबर सिंह ने बताया कि विभाग के अफसरों की लापरवाही से किसानों के खेत में फैक्टरी मालिकों ने गंदा पानी डाला है। मुआवजा मिलने पर ही धरना खत्म किया जाएगा। इस दौरान दीपक तोमर, डैनी, नदीम, बब्लू, टिंकू, सर्वेश, शौकीन, नरेंद्र, उत्तम सिंह, विनोद कुमार, संजीव कुमार, अंकित कुमार आदि किसान मौजूद रहे।

जिनौर के ग्राम सालमाबाद में फैक्ट्री का प्रदूषित पानी डालने से खराब हुई गन्ने की फसल।

जिनौर के ग्राम सालमाबाद में फैक्ट्री का प्रदूषित पानी डालने से खराब हुई गन्ने की फसल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed