फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dramatized epic Rashmirathi

Bijnor News: महाकाव्य रश्मिरथी का नाट्य मंचन किया

Sun, 09 Feb 2025 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dramatized epic Rashmirathi
बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में सम्भागीय नाट्य समारोह में नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर शनिवार की शाम संभागीय नाट्य समारोह का आयोजन हुआ। तीसरे दिन रामधारी सिंह दिनकर के महाकाव्य रश्मिरथी का नाट्य मंचन हुआ। सांस्कृतिक संगम देवरिया के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
मंचन में नाटक की कथावस्तु कर्ण के जन्म से प्रारंभ होती है। वह सूर्यपुत्र होने के बावजूद कुंती द्वारा जन्म के तुरंत बाद नदी में बहा दिया जाता है। अधिरथ और राधा नामक सारथी दंपति उसे पालते हैं। कर्ण क्षत्रिय योद्धा बनने की इच्छा रखते हुए गुरु द्रोणाचार्य के पास जाता है। राजपुत्र न होने के कारण उसे शिक्षा नहीं मिलती है। तब वह परशुराम जी का शिष्य बनकर अस्त्र-शस्त्र विद्या सीखता है।
विज्ञापन

द्रौपदी के स्वयंवर में भी कर्ण को राजपुत्र न होने के कारण भाग लेने से रोका जाता है। इस अपमान से दुखी होकर वह क्रोध में भर जाता है। महाभारत के युद्ध से पूर्व भगवान कृष्ण कर्ण को समझाने आते हैं। कुरुक्षेत्र युद्ध में कर्ण और अर्जुन के बीच भयंकर युद्ध होता है। युद्ध के दौरान कर्ण का रथ धरती में धंस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन श्रीकृष्ण के आदेश पर कर्ण का वध कर देता है। मानवेन्द्र त्रिपाठी, राज मौर्य,रवींद्र रंगधर,आकांक्षा विक्ट्री, प्रमोद कुमार सिंह, उपहार मिश्रा,नवनीत जयसवाल,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अजय ठाकुर आदि मुख्य कलाकार रहे।

नाटक का शुभारंभ सुभाष बाल्मीकि, अवर अभियंता यशवंत सिंह, भूषण शर्मा, शैलजा, प्रोफेसर. शशिप्रभा रघुवंशी, सुमन सिंह, डॉ. अनिल शर्मा अनिल शर्मा ने नटेश्वर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया कार्यक्रम में राजवीर सिंह, शमशाद अंसारी, साहू, कृपाल सिंह, पंकज चौहान, का सहयोग रहा। संचालन डॉ. राजेंद्र चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed