{"_id":"671533cf70d1e894910de283","slug":"drainage-work-started-drain-being-built-with-rs-2-crores-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-134016-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जल निकासी की कवायद शुरू, दो करोड़ से बन रहा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जल निकासी की कवायद शुरू, दो करोड़ से बन रहा नाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। मुगलूशाह क्षेत्र को जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका नाला निर्माण करा रही है। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज से गुरुद्वारा पुलिया तक नाला निर्माण कराया जाएगा। इसमें करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी।
मोहल्ला मुगलूशाह और मकबरा क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात के लिए नगर पालिका परिषद ने नाला निर्माण करने का अभियान शुरू किया है। चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम, ईओ राजीव कुमार की देखरेख में आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज से एसडीएम आवास से होते हुए नाले को डॉ. शर्मा के आवास क्षेत्र की पुलिया से जोड़ा जाएगा।
करीब चार फीट चौड़े और एक किलोमीटर लंबे नाला निर्माण की लागत करीब दो करोड़ रुपये आएगी। डॉ. शर्मा की पुलिया के दोनों और निर्मित गुरुद्वारा पुलिया तक के नाले के अवरोध हटाकर जल निकासी सुचारू कराए जाएगी।