फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr. Sanjeev Balyan visits Hyderpur Wetland

डा.संजीव बालियान ने किया हैदरपुर वेटलैंड का दौरा

Sun, 12 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjeev Balyan visits Hyderpur Wetland
बिजनौर-मुजफ्फरनगर की सीमा पर बने हैदरपुर वैटलैंड वन विभाग के अफसरों व प्रकृति प्रेमियों से बात क? - फोटो : BIJNOR
डॉ. संजीव बालियान ने किया हैदरपुर वेटलैंड का दौरा
विज्ञापन

बिजनौर।केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रविवार को हैदरपुर वेटलैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बोट से सवारी कर वेटलैंड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखा। वेटलैंड के विकास के लिए वन विभाग व प्रकृति प्रेमियों से प्रस्ताव मांगे। कहा कि हैदरपुर वेटलैंड को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर प्राकृतिक संसाधनों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान हैदरपुर वेटलैंड पहुंचे। उन्होंने बर्ड वॉचर आशीष लोया आदि को भी बुलाया। डॉ. बालियान ने दूरबीन से वेटलैंड में बैठे व उड़ान भर रहे पक्षियों को देखा व उनकी जानकारी ली। यहां मिलने वाले पक्षियों की कुल प्रजातियों व दुर्लभ प्रजातियों के बारे में बर्ड वॉचर आशीष लोया से जानकारी ली। उन्होंने झील में बोट में बैठक झील का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें बारहसिंघा का एक झुंड भी दिखाई दिया। उन्होंने आशीष लोया से वेटलैंड को विकसित करने के बारे में बात की। आशीष लोया ने उन्हें बताया कि वेटलैंड के पानी में काफी संख्या में समंदर सोख खड़ा है। यह वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास को नष्ट करता है। इसे निकालने के लिए यहां मशीन होनी चाहिए। इसके अलावा यहां वॉच टावर बढ़ने चाहिएं, पुलिस चौकी बननी चाहिए।
विज्ञापन

साथ ही बताया कि यहां पर मछुआरे शिकार करने के लिए आते हैं और अतिक्रमण भी करते हैं। इन पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। डॉ. संजीव बालियान ने डीएफओ मुजफ्फनगर सूरज को वेटलैंड को विकसित करने संबंधी सुझाव भेजने को कहा। कहा कि हैदरपुर वेटलैंड में एक एजूकेशन सेंटर भी बनाया जाएगा। यहां आने वाले सभी उम्र के लोग यहां पर मिलने वाले सभी वन्य जीवों की प्रजातियों के बारे में जानकारी लेने के साथ साथ उनके महत्व के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed