फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar's statue broken in Meerapur

Bijnor News: मीरापुर में डाॅ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित

Tue, 14 Nov 2023 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar's statue broken in Meerapur
पुलिस ने प्रतिमा सही कराकर मामला शांत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। ग्राम मीरापुर में सोमवार की रात्रि असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इससे लोगों में रोष फैल गया। सूचना मिलने पर सीओ और थाना प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रतिमा को सही कराकर मामला शांत किया।

ग्रामीणों के अनुसार शरारती तत्वों ने सोमवार की देर रात्रि डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से चश्मा और एक अंगुली को तोड़ दिया है। इसके अतिरिक्त मूर्ति पर कई जगह पत्थर लगने के निशान भी हैं। ग्रामीण मौके पर दूसरी प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर सीओ भरत सोनकर और थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी का कहना है कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रतिमा को सही करा दिया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed