फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr. Ambedkar remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए डॉ. आंबेडकर

Tue, 14 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar remembered on Jayanti
जयंती पर याद किए डॉ. आंबेडकर
विज्ञापन

बिजनौर/चांदपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। लॉक डाउन के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए। बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समिति से जुड़े लोगों ने घर पर मोमबत्ती जलाकर बाबा साहेब को नमन किया। विकास भवन स्थित प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर राकेश कुमार सिंह, पीतांबर सिंह, मणिकांत सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरिराज सिंह ने माल्यार्पण किया। वहीं, चांदपुर में लोगों ने अपने परिवार के साथ अपने घरों में ही सादगी के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई। शिवलोक कॉलोनी स्थित भाजपा नेता सुरेंद्र खन्ना के निवास पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पार्चन किया। इसमें गजेंद्र कुमार, रणवीर सिंह, विभोर सिंह, राहुल खन्ना, संदीप कौशिक, संतोष कुमारी, प्रीति कौशिक, चारुल सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने भी किया नमन
बिजनौर। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने अपने आवास पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सभी से लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को आरोग्य सेतु एप डाउन लोड करने की अपील की। भ्रष्टाचार विरोधी मंच के अध्यक्ष केके रंजन, सरोवर लाल, पवन, शेर सिंह, कमल चौहान, विपुल शर्मा आदि रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें मानव सचदेवा, अंकुर गौतम, इंद्रराज गौड़ आदि रहे। बसपा बिजनौर विधानसभा अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने परिजनों के साथ घर पर मोमबत्ती जलाकर बाबा साहेब को नमन किया।
विज्ञापन

आंबेडकर की जयंती नगर में सादगी के साथ मनाई
नगीना। लॉक डाउन के कारण संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती नगर में सादगी के साथ मनाई गई। मंगलवार की सुबह नगीना के सपा विधायक मनोज पारस, पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति नगीना के अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, सभासद पति अशोक कुमार, सपा नेता शिव कुमार गोस्वामी, डॉक्टर सुखराम, हरीश चंद्र, चंद्रपाल सिंह ने अलग अलग डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। बाबू डूंगर सिंह ने कहा कोरोना वायरस के चलते डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed