{"_id":"691236cf71dd87d97f01b988","slug":"doubts-over-shadipur-toll-plaza-hearing-in-high-court-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-164842-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शादीपुर टोल प्लाजा पर संशय, हाईकोर्ट में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शादीपुर टोल प्लाजा पर संशय, हाईकोर्ट में सुनवाई आज
Tue, 11 Nov 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नेशनल हाईवे के अमले ने बिजनौर कोतवाली के बीच शादीपुर के पास टोल प्लाजा का निर्माण चालू कर दिया है। यहां पर टोल की वसूली हो पाएगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है। दरअसल इस टोल के विरोध में हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका पर आज भी सुनवाई होगी।
बिजनौर से कोतवाली मार्ग को पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे में शामिल करने के बाद टू लेन सड़क का निर्माण किया गया है। 30 फुट चौड़ी सड़क बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। अब कोतवाली देहात में ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा होना बाकी रह गया है। साथ ही बाईपास के निर्माण को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्माण एजेंसी जल्द से जल्द हाईवे का निर्माण पूरा करने के प्रयास में लगी है।
इसी बीच शादीपुर गांव के पास टोल प्लाजा का निर्माण भी किया जा रहा है। टोल प्लाजा के लिए भवन बन रहे हैं। इसके बाद टोल वसूली की मशीनें लगेंगी। इस टोल को लेकर शुरू से ही विरोध होता रहा है। शुरुआत में किसान संगठनों ने विरोध करते हुए तमाम बार धरना प्रदर्शन किए।
विज्ञापन
इस पर भी बात नहीं बनी तो विनायक कॉलेज के संस्थापक राकेश कुमार ने हाईकोर्ट में दस मार्च को याचिका दाखिल की। कोर्ट याचिका को स्वीकार कर सुनवाई कर रही है। अब तक इस केस में सात तारीख लग चुकी है। आज मंगलवार को भी इस मामले पर सुनवाई होनी है। राकेश कुमार बताते हैं कि नेशनल हाईवे की ओर से यह टोल प्लाजा नियमों के विपरित बनाया जा रहा है।
बताया कि पहले यह सड़क 24 फीट चौड़ी हुआ करती थी, अब इसे बढ़ाकर केवल तीस फीट किया गया है। अगर सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जाता तो टोल की वसूली उचित थी।