{"_id":"65e3789e04275265c107ef54","slug":"doubt-continues-regarding-ticket-on-bijnor-seat-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-120136-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर सीट पर टिकट को लेकर संशय बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर सीट पर टिकट को लेकर संशय बरकरार
विज्ञापन
-भाजपा का टिकट घोषित नहीं होने पर रालोद के खाते में जाने के कयासों को मिला बल
संवाद न्यूज एजेंसीबिजनौर।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदारों की सूची जारी कर दी है। नगीना लोकसभा सीट पर नहटौर से विधायक ओमकुमार पर भाजपा ने दांव खेला है जबकि बिजनौर सीट पर संशय बरकरार बना हुआ है। भाजपा की ओर से बिजनौर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार तय नहीं किए जाने पर रालोद के खाते में जाने के कयासों को बल मिला है।
रालोद और भाजपा के गठबंधन के बाद से ही बिजनौर सीट रालोद की खाते में जाने की पूरी चर्चा बनी हुई है। हालांकि सीटों के बंटवारों को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। अब भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। जिसमें बिजनौर सीट पर भाजपा की ओर से कोई उम्मीदवार तय नहीं किया गया है। ऐसे में इस सीट को रालोद के लिए छोड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया हालांकि औपचारिक घोषणा होना बाकी है। उधर नगीना सीट पर पूर्व सांसद डा यशवंत सिंह पर अबकी बार दांव नहीं चला। डॉ. यशवंत भी टिकट की होड़ में पूरजोर तरीके से लगे हुए थे।