{"_id":"6521995b4405f4464205ecb6","slug":"double-engine-government-is-a-threat-to-democracy-sunil-chittor-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-5361-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन की सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा : सुनील चित्तौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन की सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा : सुनील चित्तौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ ने कहा कि प्रदेश, केंद्र की डबल इंजन की सरकार से लोकतंत्र व संविधान दोनों को खतरा है। इन सरकारों को जनता के दुखों से कोई लेना देना नहीं है। लोकसभा के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर नहीं किया गया तो लोकतंत्र का बचपाना संभव नहीं होगा।
गुलमोहर रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में सुनील चित्तौड़ ने बताया कि आजाद समाज काशीराम के परिनिर्वाण के दिवस पर नौ अक्तूबर को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी की ओर से सामाजिक न्याय ,संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान में किया जा रहा है। सभा में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के चीफ एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और रहमान फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद सज्जाद बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, पश्चिम प्रदेश प्रभारी नीतू सिंह, विनोद राणा, विवेक सेन एडवोकेट, हरिओम, रामगोपाल, आलोक कुमार, ललित कुमार, आवेज ताजिम मौजूद रहे।