फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Door to door survey to find corona patients in villages

गांवों में कोरोना रोगियों का पता लगाने को डोर टू डोर सर्वे शुरू

Wed, 05 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Door to door survey to find corona patients in villages
गांवों में कोरोना रोगियों का पता लगाने को डोर टू डोर सर्वे
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने गांवों में कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए पांच दिन का डोर टू डोर सर्वे शुरू किया है। ग्राम निगरानी समितियों को एक्टिव किया जा रहा है। नव निर्वाचित प्रधानों की निगरानी समितियों में भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
पंचायत चुनाव हो गए हैं। प्रशासन का ध्यान अब गांवों में कोरोना का फैलाव रोकने पर फोकस है। इसको लेकर सीडीओ केपी सिंह ने पंचायतराज विभाग, तहसीलों के एसडीएम व बीडीओ के साथ वर्चुअल बैठक की है। बताया कि जिले की 1123 पंचायतों में कोरोना निगरानी समितियों का गठन हो गया है। निगरानी समितियों का ग्राम प्रधान मुखिया हैं। पंचायत सचिव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सदस्य हैं। सीडीओ ने बताया कि गांवों में कोरोना मरीजों का पता लगाने के लिए डोर टू डोर अभियान शुरू हो गया है। अभियान पांच दिन तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। मरीजों की सूची तैयार करेंगे। लोगों को कोरोना से बचाव को जागरूक करेंगे। सर्वे रिपोर्ट रोजाना गांव वार प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित प्रधानों की भागीदारी बढ़ाएं
सीडीओ ने बताया कि ग्राम निगरानी समितियों के प्रधान अध्यक्ष हैं। कहा कि नवनिर्वाचित प्रधानों ने भले ही शपथ नहीं ली हो, परंतु निगरानी समितियों के सुचारु कामकाज की जिम्मेदारी उनकी है। ग्राम सचिवों से कहा गया है कि वे नव निर्वाचित प्रधानों की अभियान में भागीदारी बढ़ाएं। समाज सेवियों का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में बनेंगे कंटेनमेंट जोन
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि तहसील स्तर पर एसडीएम तथा ब्लाक स्तर पर बीडीओ मानीटरिंग करेंगे। कोरोना का फैलाव रोकने के लिए गांवों में कंटेनमेंट जोन बनेंगे। गैर राज्यों से आने वाले कामगारों को क्वारंटीन किया जाएगा। कोई क्वारंटीन व्यक्ति उस अवधि में बाहर घूमता मिलता है तो उसकी जानकारी प्रशासन को देंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी।

विकास भवन में कोरोना कंट्रोल रूम बना
सीडीओ ने बताया कि विकास भवन स्थित पंचायतराज विभाग दफ्तर में कोरोना कंट्रोल रूम बना दिया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 01342-262286 है। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। ग्रामीण कोरोना से जुड़ी जानकारी इस नंबर पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed