फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Don't burn the leaves save the environment'

पत्ती नहीं जलाएं पर्यावरण बचाएं

Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Don't burn the leaves save the environment'
‘पत्ती नहीं जलाएं पर्यावरण बचाएं’
विज्ञापन

बिजनौर। खेतों में पत्ती जलाने से रोकने के लिए गन्ना विभाग ने अब गन्ना पर्चियों का सहारा लिया है। हर गन्ना किसान के घर तीन दूसरे या तीसरे दिन गन्ना पर्ची जाती हैं। पत्ती न जलाने के लिए किसानों को पर्ची पर मोहर लगाकर दी जा रही हैं। हर रोज करीब 30 हजार घरों में ये गन्ना पर्ची पहुंच रही हैं।

बढ़ता प्रदूषण बड़ा मुद्दा बना हुआ है। फसल अवशेष जलने को भी पर्यावरण प्रदूषण का एक कारण माना जा रहा है। खेतों में फसल अवशेष जलने से रोकने के लिए सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। हालांकि फसल के साथ सड़क किनारों में कूड़ा जलने के मामले भी सामने आ रहे हैं। किसानों को पत्ती जलाने से रोकने के लिए अब जिला प्रशासन ने अनोखा तरीका निकाला है। जिले में करीब साढ़े तीन लाख गन्ना किसान हैं। इन किसानों ने अपने खाते समितियों में खुलवा रखे हैं। इन किसानों को समितियों से गन्ना पर्ची जारी की जाती हैं। इन गन्ना पर्ची को किसान बहुत संभालकर रखते हैं। गन्ना विभाग इन पर्चियों पर पत्ती न जलाकर पर्यावरण को बचाने की अपील की मोहर लगाकर घर घर भेज रहा है। बिना किसी खर्च के साढ़े तीन लाख घरों में पत्ती न जलाने का संदेश भेजा रहा है।
विज्ञापन

पत्ती गलाकर खाद बनाएं किसान
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों को पत्ती न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। किसानों पत्ती न जलाकर उसका खाद बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed