{"_id":"59fcbae54f1c1bf2538ba8b7","slug":"dogs-injured-children-and-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने बच्चों और ग्रामीणों को घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने बच्चों और ग्रामीणों को घायल किया
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
माधोवाला में कुत्तों के हमले से जख्मी बालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के रेहड़ के गांव माधोवाला में खूंखार कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। दो दिन के भीतर कुत्तों ने हमला कर एक दर्जन से अधिक बच्चे और ग्रामीणों को जख्मी कर दिया है। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इन कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के पंकज कुमार, मदनपाल सिंह ने बताया कि गांव का सात वर्षीय नैतिक वर्ष पुत्र नवल, आठ वर्षीय आकांक्षा पुत्री सोमकरन, नौ वर्षीय कामेंद्र पुत्र आदित्य, पांच वर्षीय सोनू पुत्र हितेश, सात वर्षीय साजन पुत्र गजराम, छह वर्षीय अमित पुत्र रामकुमार, पांच वर्षीय अंजली पुत्री राजेंद्र, पांच वर्षीय कार्तिक पुत्र उमेश, छह वर्षीय लकी पुत्र रमेश, महावीर आदि पर कुत्तों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, पीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार का कहना है कि अस्पताल में एंटी रेबीज दवा का कोई टोटा नहीं है, सभी को निशुल्क इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान कल्लू सिंह का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात की जाएगी। कुत्तों को पकड़वाकर वनों में छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन