{"_id":"693c5ea27f7f70895c022898","slug":"dogs-injured-49-people-in-najibabad-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-167277-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद में कुत्तों ने 49 लोगों को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद में कुत्तों ने 49 लोगों को किया घायल
Fri, 12 Dec 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर क्षेत्र में कुत्तों का आतंक है। कुत्तों ने एक ही दिन में करीब 49 लोगों को घायल कर दिया। छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मोहल्ला सब्नीग्रान में एक पागल कुत्ते ने करीब छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुत्ते द्वारा अधिक मांस काटने पर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, पीएचसी प्रभारी डाॅ.अंकित अग्रवाल का कहना है कि कुत्ते के काटने से 49 मरीज स्वास्थ्य केंद्र में आए थे। करीब छह लोगों को एंटी रेबीज सिरम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र से करीब 70 लोगों का टीकाकरण हुआ।