{"_id":"66f719e0834d2893a3054344","slug":"dogs-attacked-nine-thousand-people-in-the-district-this-year-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-132000-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में इस साल नौ हजार लोगों पर किया कुत्तों ने हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में इस साल नौ हजार लोगों पर किया कुत्तों ने हमला
विज्ञापन
विश्व रेबीज दिवस पर विशेष
- 35 मरीज डॉग बाइट के रोजाना पहुंच रहे मेडिकल अस्पताल
- 9570 डॉग बाइट के मरीज इस साल मेडिकल अस्पताल पहुंचे
- 08 हजार एआरवी मेडिकल अस्पताल में इस समय उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मेडिकल अस्पताल में रोजाना करीब 35 मरीज कुत्तों के हमले में घायल पहुंच रहे हैं, जिन्हें एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) लगाई जा रही है। इस साल अस्पताल में करीब नौ हजार लोग कुत्ते के काटने के पहुंचे। इससे जाहिर हो रहा है कि बिजनौर में लगातार कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं।
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में इस साल जनवरी से अब तक करीब 9570 डॉग बाइट के मरीज पहुंचे हैं। कुछ मरीजों ने निजी अस्पतालों में जाकर भी वैक्सीन लगवाई। मेडिकल अस्पताल में जनवरी से अब तक एआरवी की करीब 1200 वॉयल खर्च हो चुकी हैं।
देहात के अस्पतालों में भी वैक्सीन लगवाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है। हर साल 10 हजार से अधिक लोग एआरवी लगवाने मेडिकल अस्पताल पहुंचते हैं। मेडिसिन स्टोर प्रभारी अशोक भंडारी ने बताया कि हर महीने 120 वाॅयल तक खर्च हो रही हैं। रोजाना करीब 35 से 40 लोगों को एआरवी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
-- --
एक साल तक एआरवी की कमी नहीं
मेडिकल अस्पताल में इस समय में एआरवी की करीब आठ हजार वाॅयल उपलब्ध हैं। आने वाले एक साल तक के लिए अस्पताल एआरवी पर्याप्त मात्रा में है। क्योंकि एक साल 1500 वॉयल तक ही खर्च हो पाती हैं।
मेडिकल अस्पताल से लिए गए एआरवी के आंकड़े
साल एआरवी लगवाने वाले
2018- 10121
2019- 9615
2020- 9753
2021- 10748
2022- 10935
2023- 10312
2024- 9570
नोट: साल 2024 के आंकड़े सितंबर में अब तक के हैं।
-- --
मेडिकल अस्पताल में रोजाना काफी संख्या में डॉग बाइट के मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा है। एआरवी लगवाने में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। - डॉ. मनोज सेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बिजनौर