फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dog trapped in cage instead of cauliflower

पिंजरे में गुलदार की जगह फंसा कुत्ता

Fri, 17 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dog trapped in cage instead of cauliflower
मंडावर के ग्राम मोहंडिया के जंगल में पिंजरे में गुलदार की जगह फंसा कुत्ता। - फोटो : BIJNOR
पिंजरे में गुलदार की जगह फंसा कुत्ता
विज्ञापन

बिजनौर। मोहंडिया के जंगल में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार की जगह कुत्ता फंस गया। पिंजरा बंद देख वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कुत्ते को पिंजरे से बाहर निकाला।

वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। इसके बावजूद गुलदार पकड़ से दूर है। गुलदार ने अफसरों को काफी छका रखा है। लाख कोशिशों के बाद भी विभागीय अफसर गुलदार को नहीं पकड़ पा रहे हैं। वन विभाग की ओर से जिले में गुलदार को पकड़ने के लिए छह पिंजरे लगा रखे हैं। इनमें से चार मंडावर क्षेत्र के गांव मोहंडिया के जंगल में और एक किरतपुर क्षेत्र के गांव ऊमरी के जंगल में गन्ने के खेतों में तथा एक पिंजरा गांव रतनपुर रियाया के जंगल में लगा है। डीएफओ एम. सेम्मारान के अनुसार मोहंडिया के जंगल में लगे पिंजरे में शुक्रवार को गुलदार की जगह कुत्ता फंस गया। ग्रामीणों के सूचना देने पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने कुत्ते को पिंजरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed