फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctors will get incentive for coveted duty

कोविड ड्यूटी में डॉक्टरों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Doctors will get incentive for coveted duty
कोविड ड्यूटी में डॉक्टरों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

बिजनौर। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद लेगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए 15 दिन कोविड ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों को 75 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के साथ बीमा योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
कोरोना काल में गंभीर बीमारी से ग्रस्त संक्रमितों को बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद लेने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने एनेस्थेटिक्स, कार्डियोलॉजिस्ट, चेस्ट फिजीशियन, स्त्री एवं बाल रोग आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों से कार्यालय में पंजीकरण कराने को कहा है। पंजीयन के बाद चिकित्सकों को 15 दिन कोविड-19 ड्यूटी करने पर 75 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बीमा से आच्छादित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चिकित्सक को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ड्यूटी के दौरान पीपीई किट और अन्य उपकरण के साथ क्वारंटीन अवधि में अन्य सुविधा भी दी जाएगी। चिकित्सकों को सेवा सम्मान के साथ प्रशस्ति पत्र देकर स्वास्थ्य विभाग सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर ये योजना लागू की गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed