फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctors will be on duty 24 hours a day at the Ganga Snan Mela.

Bijnor News: गंगा स्नान मेले में 24 घंटे रहेगी चिकित्सक की ड्यूटी

Tue, 04 Nov 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 04 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be on duty 24 hours a day at the Ganga Snan Mela.
बिजनौर। गंगा स्नान मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मेला स्थल पर स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉल लगा दिया है। वहीं, चिकित्सक की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। ताकि, जरूरत पड़ने पर लोगों का उपचार हो सके।
विज्ञापन


गंगा स्नान मेले में एक नवंबर से ही श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया था। मेला स्थल पर लोग अपने टेंट लगाकर मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मेले में एंटी स्नेक वेनम, एआरवी सहित अन्य सभी जरूरी दवाई उपलब्ध हैं। इसके अलावा दो बेड की व्यवस्था की गई है। जिससे मरीजों का जरूरत होने पर तुरंत इलाज हो सके। इसके अलावा मरीजों को दवाई देने के लिए शिफ्ट के हिसाब से डॉक्टरों की ड्यूटी लगेगी। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर चिकित्सक 24 घंटे रहेंगे। इसके अलावा फार्मासिस्ट, स्टॉफ नर्स, वार्ड बॉय की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही गंगा स्नान मेले में एंबुलेंस भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

गंगा स्नान मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। चिकित्सक 24 घंटे ड्यूटी करेंगे। जरूरी दवाई की व्यवस्था भी है। श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed