फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctors and patients stranded as OPD doors close

Bijnor News: ओपीडी का दरवाजा बंद होने से फंसे डॉक्टर और मरीज

Sun, 01 Feb 2026 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Doctors and patients stranded as OPD doors close
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज के 200 बेड भवन में ओपीडी संचालित हो रही हैं। शनिवार को उस समय मरीजों और डॉक्टर के लिए दिक्कत हो गई। जब, ओपीडी के दरवाजे का लॉक फ्री होकर बंद हो गया। ऐसे में मरीज और डॉक्टर अंदर ही फंसे रहे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा अपनी ओपीडी में मरीजों की जांच कर परामर्श दे रहे थे। इस दौरान अचानक ओपीडी के दरवाजे का लॉक फ्री हो गया। एक बार दरवाजा बंद होने के बाद करीब 20 मिनट वह अंदर ही फंसे रहे। ऐसे में मरीजों भी परेशान रहे। ओपीडी बंद होने की जानकारी मेडिकल कॉलेज स्टाफ को दी गई। कॉलेज मैनेजर शोभिता अग्रवाल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद स्टाफ ने दरवाजे का लॉक तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला। बात दें कि दिसंबर माह में ही इस भवन में ओपीडी शुरू की गई थी। केवल दो महीने में ही दरवाजे का लॉक फ्री हो गया। डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि लॉक बंद होने से मरीज परेशान हुए लेकिन बाद में स्टाफ ने लॉक तोड़कर दरवाजा खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed