{"_id":"6722863334602d45e809c538","slug":"doctors-advise-respiratory-patients-should-be-careful-on-diwali-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-134820-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चिकित्सकों की सलाह, दीपावली पर सांस रोगी रहे सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चिकित्सकों की सलाह, दीपावली पर सांस रोगी रहे सावधान
विज्ञापन
-आतिशबाजी होने से आसमान में बढ़ेगी धुंध
-इस समय पुराने सांस रोगियों को होती है अस्थमा अटैक की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दीपावली पर्व को लेकर लोगों को उत्साह है। मगर ऐसे में चिकित्सक सांस रोगियों को बचाव की सलाह दे रहे हैं। पुराने सांस रोगियों को अस्थमा अटैक की संभावना है। इसलिए चिकित्सक मरीजों को घरों से बाहर कम निकलने को बता रहे हैं।
दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी से आसमान में धुंध छा जाती है। इसके चलते लोग साफ हवा में सांस नहीं ले पाते। यही वजह है अस्थमा रोगियों की बेचैनी बढ़ जाती है। वहीं, दूसरी ओर दीपावली पर सावधानी बरतते हुए आतिशबाजी करने की सलाह दे रहे हैं। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही परेशानी में डाल सकती है।
दीपावली पर पटाखों को हाथ में लेकर न छोड़े। इससे हाथ जलने और कई तरह की समस्या हो सकती है। जिनके कानों में दिक्कत है, उनके पास तेज आवाज वाले पटाखें न फोड़े। इससे कान का पर्दा फटने की संभावना रहती है। साथ ही गलत खानपान न करें। क्योंकि फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इसलिए एहतियात बरतते हुए दीपावली पर्व धूमधाम से मनाएं।
विज्ञापन
दीपावली पर चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सेन ने बताया कि दीपावली पर सभी चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे चिकित्सक ऑन कॉल रहेंगे। साथ ही इमरजेंसी में आंखों और अन्य जरूरी दवाइयां रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर मरीज को तुंरत दवाई दी जा सके।
थानों और बाजारों के पास खड़ी होंगी एंबुलेंस
जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजन कुमार ने बताया कि दीपावली को लेकर पूरी है। थानों और बाजारों के पास एंबुलेंस तैनात रहेंगी। कोई भी घटना होने पर तुंरत घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराएंगे। साथ ही दीपावली की वजह से कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
दीपावली पर पटाखे छोड़ते समय बरतें ये सावधानी-
-पटाखा आंखों से दूर करें छोड़े
-बीमार लोग तेज आवाज वाले पटाखों से दूर बनाएं
-बड़ों की निगरानी में बच्चों को पटाखें चलवाएं
-पटाखा छोड़ते समय जले हुए हिस्से को 15 मिनट ठंडे पानी में भिगोकर रखें
-पटाखे में आग लगाने के लिए किसी स्टिक में मोमबत्ती बांधकर इस्तेमाल करें