फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctor beaten, vandalized in hospital

चिकित्सक से मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़

Thu, 25 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Doctor beaten, vandalized in hospital
स्योहारा में अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे में कैद मारपीट - फोटो : BIJNOR
स्योहारा। अस्पताल में कोविड 19 से बचाव के लिए तीमारदार से मुंह पर मास्क लगाने के लिए कहना चिकित्सक को महंगा पड़ा। तीमारदार ने अपने समर्थकों को बुलाकर अस्पताल में डाक्टर व स्टाफ से मारपीट की। इसके अलावा अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन

नगर में युवा सर्जन डा. विशाल सैनी ने आरएसपी रोड पर अस्पताल बनाया है। बुधवार रात्रि अस्पताल में आंतों के इंफेक्शन से पीड़ित एक महिला मरीज के ड्रिप लग रही थी। उसका पति उसके पास बैठा था। महिला का एक रिश्तेदार उसे देखने आया। रिश्तेदार ने मुंह पर मास्क नहीं लगा रखा था। राउंड पर आए डा. विशाल सैनी ने रिश्तेदार से मुंह पर मास्क लगाकर अपस्ताल में आने को कहा। इस पर रिश्तेदार डाक्टर को गालियां देने तथा मारपीट करने लगा। रिश्तेदार ने फोन करके अपने और साथियों को बुला लिया। आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर, स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। अस्पताल में तोड़फोड़ की। घटना की रात्रि में थाने में तहरीर दी दी गई।
विज्ञापन

नगर के चिकित्सकों में इस घटना का पता चलने पर तीव्र रोष फैल गया। डा. विशाल के अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर नगर के आईएमए तथा अन्य चिकित्सकों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि सरकार के द्वारा चिकित्सकों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हुए हैं। चिकित्सा सुरक्षा अधिनियम पारित हो जाने के बाद भी चिकित्सक व अस्पतालों पर हमले को निंदनीय बताया। इस तरह की घटनाएं दुबारा न हों, इसके लिए डाक्टर्स यूनियन को पुनर्जीवित करने पर मंथन किया गया। एक दिन में कोई कार्रवाई न होने पुन: बैठक बुला कर सभी चिकित्सीय सेवा बंद कर देने का निर्णय लिया गया। डा. जगदीश प्रसाद शर्मा, डा. विनीत देवरा, डा. खुर्शीद हसन, डा. यज्ञदत्त गौड़, डा. रवि सिसोदिया, डा. अदनान, डा. आसिफ पेथोलॉजिस्ट, डॉ. वीरेंद्र पुष्पक, डा. वीरेंद्र सिसौदिया, डा. रोहित, डा. अजीम, डा. महेंद्र सिंह चौहान पेथोलॉजिस्ट, डा. जुनैद जैदी, डा. चमन भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि इस प्रकरण में दोनों ओर से तहरीर मिल गई है। दोनों पक्षों में आपसी समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed