फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not be afraid of leprosy, get treated: Dr. Krishna Gopal

कुष्ठ रोग से घबराएं नहीं, उपचार कराएं : डॉ. कृष्ण गोपाल

Tue, 03 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid of leprosy, get treated: Dr. Krishna Gopal
कुष्ठ रोग से घबराएं नहीं, उपचार कराएं : डॉ. कृष्ण गोपाल
विज्ञापन

धामपुर। कुष्ठ रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर आशा संवेदीकरण शीर्षक के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल ने कुष्ठ रोग के लिए चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की विस्तार से जानकारी दी।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग एक सामान्य बीमारी है, ये कोई छूत की बीमारी नहीं है। यह एक बैक्टीरिया के कारण शरीर में होता है। इससे किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बीमारी से छुटकारा पाने को समय से उपचार कराएं। पीएचसी में संपन्न कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस रोग का बैक्टीरिया नर्वस सिस्टम, बाहरी तंत्रिकाओं और 11 पेरीफेरल नर्व को प्रभावित करता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी धामपुर डॉ. बीके स्नेही ने बताया कि इस बीमारी का इलाज 6 से 12 माह तक चलता है। पैरामेडिकल स्टाफ व एनएमए शीशराम ने बताया कि आशाओं को कुष्ठ रोगियों को दवा खिलाने की दशा में सरकार द्वारा पीबी के मरीजों पर 650 रुपये और एमबी के मरीजों पर 850 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं। कार्यक्रम में मेघराज सिंह, दिनेश कुमार ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed