फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM warns: pay bills to get ready sugarcane

डीएम की चेतावनी ः तत्काल गन्ना भुगतान करे बिलाई चीनी मिल

Sat, 07 Jul 2018 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 07 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
DM warns: pay bills to get ready sugarcane
चीनी मिल अधिकारियों की बैठक लेते डीएम अटल कुमार राय। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में डीएम अटल कुमार राय ने चीनी मिलों से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में पेराई शुरू करने के लिए तैयार रहने को कहा है। जिलाधिकारी ने बिजनौर व चांदपुर शुगर मिलों द्वारा मशीनों की मरम्मत शुरू नहीं करने पर नाराजगी जताई है। बिलाई चीनी मिल को तुरंत बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने की कड़ी हिदायत दी है । जिलाधिकारी ने शुक्रवार को चीनी मिलों की गन्ना मूल्य भुगतान व उत्पादन की समीक्षा की है । 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को चीनी मिल के प्रबंधक व गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि जिले में गन्ना किसानों की मुख्य फसल है। इस साल करीब 10 प्रतिशत गन्ने का रकबा बढ़ने का अनुमान है। गन्ने का उत्पादन भी बढ़ेगा। डीएम का कहना है कि किसानों के गन्ने की पेराई समय से होनी है। किसान को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन गन्ने की पेराई अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में शुरू करने की योजना बना रहा है।  
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार डीएम ने आदेश किया कि चीनी मिल अपनी तैयारी शुरू कर दें। इसमें कतई कोताही नहीं बरती जाए। डीएम ने बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों द्वारा निर्देश के बाद भी मरम्मत शुरू नहीं करने पर नाराजगी जताई। डीएम ने सख्ती के साथ कहा कि दोनों चीनी मिल समय से चलेंगी। शासन के निर्देश का पालन सुनिश्चित किया जाए। मशीनों की मरम्मत का काम जल्दी शुरू कर दिया जाए। किसानों का चीनी मिलों करीब 811 करोड़ बकाया है। चीनी मिलों का पक्ष था कि कि उनकी बैंक में सीसीएल है। चीनी के प्रति बोरा रेट कम होने से भुगतान रह गया है। डीएम का कहना था कि जब सरकारी मिल भुगतान सकती है तो निजी चीनी  क्यों नहीं बिलाई चीनी मिल से तुरंत पेमेंट करने को कहा गया है। एसपी सिंह, बलवंत सिंह, तेजवीर ढाका, एके सिंह, परोपकार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने का अवैध धंधा करने वालों पर रखें पैनी निगाह 
जिलाधिकारी ने गन्ने का अवैध   धंधा करने वालों पर निगाह रखने को कहा है। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों को किसानों के साथ लगातार बैठक   करने को कहा है।डीसीओ के मुताबिक फर्जी सट्टे नहीं चलने दिए जाएंगे। यदि इस तरह का मामला पकड़ में आया तो कार्रवाई होगी।

चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान  
धामपुर       171.58    करोड़ 
स्योहारा     150.66     करोड़ 
बिलाई.      151.43     करोड़ 
बहादरपुर     63.20     करोड़ 
बरकातपुर     90.53     करोड़ 
बूंदकी      73.61     करोड़ 
चांदपुर     51.71     करोड़ 
बिजनौर     40.45     करोड़ 
नजीबाबाद     15.58     करोड़  
कुल     808     करोड 
सभी आंकड़े जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से प्राप्त।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed