{"_id":"5755cb6b4f1c1b191d9c593f","slug":"dm-the-problem-will-not-seed-and-fertilizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज और खाद की नहीं होगी दिक्कत ः डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज और खाद की नहीं होगी दिक्कत ः डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहफसली खेती के प्रोजेक्ट के बारे में डीएम को जानकारी देते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिला स्तरीय खरीफ गोष्ठी में डीएम बी चंद्रकला ने कहा कि जिले में किसानों को बीज और खाद की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। फूंके हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदले जाएंगे। उन्होंने किसानों से बिजली के कनेक्शन लेकर समय पर बिल जमा करने को कहा।
डीएम ने कहा कि किसान आधुनिक तकनीक से खेती कर लागत कम कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं। उन्होंने ट्रैंच विधि से बोए जा रहे गन्ने में की गई सहफसली खेती की प्रशंसा की। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सहफसली खेती को मुनाफे की खेती बताया। उपकृषि निदेशक जसपाल ने सोलर फोटोवोलटेक योजना के बारे में बताया। सीवीओ डॉ. रविंद्र सिंह ने पशुओं के कृत्रिम गर्भाधारण, नेडा परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ने सोलर पावर प्लांट, जिला उद्यान अधिकारी नरपाल मलिक ने दलहन और तिलहन की खेती के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र नगीना के प्रभारी डॉ. डीपी सिंह ने खरीफ सीजन में बोई जाने वाली सब्जियों के बारे में बताया। डॉ. राकेश कुमार ने धान, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल ने बीज शोधन के बारे में बताया। दो किसानों को लेजर लैंड लेबलर और दो को रोटावेटर अनुदान पर देने का स्वीकृति पत्र दिया। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही ने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। एके सिंह, डीसीओ ओपी सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप बाबू सिंह, राकेश आदि मौजूद रहे।