फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM rejects proposal for recounting in Najibabad

डीएम ने रिकाउंटिंग का प्रस्ताव नकारा

Mon, 03 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
DM rejects proposal for recounting in Najibabad
डीएम ने रिकाउंटिंग का प्रस्ताव नकारा
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने मतगणना स्थल का सोमवार को निरीक्षण किया। डीएम ने अनावश्यक रूप से मतगणना की रिकाउंटिंग कराने की प्रत्याशियों की मांग नकार दी। कासमियां इंटर कॉलेज नजीबाबाद में सोमवार की दोपहर तक मतगणना जारी रही।
डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने सोमवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने संक्रमण की चुनौतियों के बीच मतगणना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। कुछ प्रत्याशियों की ओर से रिकाउंटिंग का मुद्दा उठाए जाने पर डीएम ने स्पष्ट किया कि तर्क संगत मामलों को लेकर ही रिकाउंटिंग संभव होती है। हारे हुए प्रत्याशी के मन में शंका के चलते रिकाउंटिंग का मुद्दा उठाया जाता है। डीएम ने एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह से जिला पंचायत चुनाव के परिणामों को जल्द मुख्यालय भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के सभी परिणाम मुख्यालय से घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पारिश्रमिक न मिलने पर मतगणना कर्मी नाराज
नजीबाबाद। कर्मचारियों ने मतगणना का पारिश्रमिक न मिलने पर रोष व्यक्त किया। जिला मुख्यालय से मतगणना कर्मचारियों के लिए पारिश्रमिक सोमवार की सुबह तक न पहुंचने पर प्रथम और दूसरी पारी के बड़ी संख्या में मतगणना कर्मचारी बिना पारिश्रमिक वापस हुए। सोमवार को मतगणना कर्मचारियों ने आरओ केसी जोशी, एसडीएम परमानंद झा, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, बीडीओ संदीप कुमार के समक्ष पारिश्रमिक देने में विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। प्रात: आठ बजे पारिश्रमिक पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल और एआरपी मोबीन हसन ने मतगणना कर्मचारियों को पारिश्रमिक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed