फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM orders action against rats eating food in hospital

Bijnor News: अस्पताल में चूहों के खाना खाने पर डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Thu, 04 Dec 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM orders action against rats eating food in hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मेडिकल अस्पताल में मरीजों के लिए रखे गए भोजन को चूहों द्वारा खाए जाने की घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए प्राचार्या एवं महिला और पुरुष अस्पताल के सीएमएस को सुधार के निर्देश दिए। साथ ही उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्थिति संतोषजनक नहीं है और यह चिकित्सालय में समुचित सफाई व्यवस्था के अभाव को दर्शाती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसी घटनाओं से मरीजों और उनके तीमारदारों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है और चिकित्सा विभाग की छवि धूमिल होती है। डीएम ने अस्पताल के सीएमएस को सचेत करते हुए निर्देश दिया कि पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो। इस मामले में संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। डीएम के हस्तक्षेप व नाराजगी जताने पर अस्पताल में चूहों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed