फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM honored schools with 100% vaccination

डीएम ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन वाले विद्यालय किए सम्मानित

Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
DM honored schools with 100% vaccination
डीएम ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन वाले विद्यालय किए सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के 17 विद्यालयों में शत प्रतिशत छात्रों का टीकाकरण करा दिया है। तीन विद्यालय के 95 प्रतिशत से अधिक छात्र का वैक्सीनेशन हुआ है। डीएम उमेश मिश्रा ने इन कालेजों के प्रधानाचार्य को सम्मानित किया है।
विद्यालयों में 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों का वैक्सीनेशन शुरू है। नौ जनवरी को विद्यालयों में वैक्सीनेशन मेले थे। आज वैक्सीनेशन का दूसरा दिन था। 17 विद्यालयों ने सोमवार तक शत-प्रतिशत छात्रों का वैक्सीनेशन करा दिया है। तीन विद्यालय 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने अपने आवास पर विद्यालय के प्रधानाचार्य को सम्मानित किया। इनमें छह प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल मुनव्वर पुर सैद के प्रधानाचार्य डॉ. निशांत कुमार, जीआईसी कुंडीपुरा के ओमनारायण, राजकीय हाईस्कूल शाहपुर नीचल के शरतकुमार ,एम डी एस इंटर कालेज नजीबाबाद के अनुपम माहेश्वरी, कासमिया इंटर कालेज नफीसुल हसन तथा आरआर विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह शामिल रहे। डीएम ने प्रधानाचार्यो को शाल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि अन्य विद्यालय इससे प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन वाले विद्यालय
गीता इंटर कालेज रेहड़, जीआईसी कुंडीपुरा, आदर्श निकेतन इंटर कालेज ताहरपुर, श्री देवीशंकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज किरतपुर, संसार सिंह विद्या मंदिर इंटर कालेज, नरेंद्र कुमार मैमोरियल इंटर कालेज स्योहारा, पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पावटी, शांति निकेतन उमा विद्यालय उमरी , राजकीय हाईस्कूल शाहपुर नीचल, राजकीय हाईस्कूल जट्टीवाला, एचएमएम माडर्न इंटर कालेज सहसपुर, पब्लिक उमा विद्यालय पखनपुर गंगावली, राजकीय हाईस्कूल पृथ्वीपुर, राजकीय हाईस्कूल मुनव्वर पुर सैद, डॉ भीमराव आंबेडकर उमा विद्यालय रामपुर बकली, राजकीय हाईस्कूल पाड़ला, शांति सागर मैमोरियल कन्या हाईस्कूल नहटौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed