{"_id":"63af0999c38ebc037b360b85","slug":"dm-honored-medal-winning-players-bijnor-news-mrt6198950101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीएम ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीएम ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने एथलेटिक्स, भाला, चक्का एवं गोला थ्रो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। डीएम ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं डीएम ने 65वीं राष्ट्रीय एयर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले प्रियांशु कुमार को शूटिंग किट भेंट की।
जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि गाजियाबाद स्थित सलवान पब्लिक स्कूल की ओर से सीबीएसई क्लस्टर 19वीं एथेलेटिक मीट (बालिका) 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित हुई। इसमें अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में चक्का एवं गोला फेंक में कुमारी वृद्धि सचदेवा, भाला फेंक में गिन्नी सिंह, गोला थ्रो में समीक्षा राठी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं तीन किलोमीटर दौड़ में बेनिका को कांस्य पदक मिला। इशिका चौधरी एवं वंशिका राणा ने 1500 मीटर एवं 200 मीटर रेस में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया।
सोहित कुमार ने चेन्नई में आयोजित नार्थ जोन एथेलेटिक्स प्रतियोगिता-2022 में 21 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं सोहित कुमार का चयन 24 जनवरी 2023 को चेन्नई में होने वाली ऑल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2023 के लिए हुआ। तिरूअंतपुरम केरल में 19 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 तक 65वीं राष्ट्रीय एयर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बिजनौर के प्रियांशु ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रियांशु कुमार का चयन टीम इंडिया ट्रॉयल ग्रुप के लिए हो गया है। इस मौके पर जिला रायफल एसोसिएशन के सह सचिव खान जफर सुलतान, जिला रायफल एसोसिएशन के सदस्य कुशलपाल, नाजिश वकार, कोच आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।