{"_id":"62de98441cdade2318021482","slug":"dm-has-imposed-a-fine-of-2-10-crores-on-31-stone-crushers-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डीएम ने 31 स्टोन क्रेशर पर लगाया 2.10 करोड़ का जुर्माना, स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डीएम ने 31 स्टोन क्रेशर पर लगाया 2.10 करोड़ का जुर्माना, स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर हुई कार्रवाई
Mon, 25 Jul 2022 11:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:23 PM IST
सार
डीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 स्टोन क्रेशर पर 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बीते मई और जून महीने में जांच कराई गई थी।
विज्ञापन
बिजनौर डीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जिले में चल रहे 32 स्टोन क्रशर में से 31 स्टोन क्रशर पर स्टॉक में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। डीएम ने जांच कराई तो पूरी गड़बड़ी सामने आ गई। जांच के बाद नोटिस जारी हुए, लेकिन प्रशासन नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और 31 स्टोन क्रशर पर 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
खनन के नाम पर होने वाली गड़बड़ी को लेकर एक बार फिर जिला चर्चा में है। इस बार प्रशासन इस पर कड़ा रुख अपनाता नजर आ रहा है। मई माह में स्टोन क्रशर पर स्टॉक और उसके रिकॉर्ड में भारी अंतर होने की शिकायत हुई।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम उमेश मिश्रा ने स्टोन क्रेशरों की जांच के लिए टीम गठित कर दी। टीम ने सभी स्टोन क्रेशर की जांच की। जांच में अधिकांश में मौके पर मिले स्टॉक और उसके रिकॉर्ड में अंतर मिला। इसके बाद सभी को नोटिस जारी हुए। नोटिस का जवाब आया तो प्रशासन उससे संतुष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दिलचस्प कहानी: पूरे गांव में सिर्फ एक आदमी, अर्जुन ने यहीं बरगद के पेड़ पर रखे थे बाण, देखिए अब की तस्वीरें
डीएम उमेश मिश्रा ने गड़बड़ी पर 31 स्टोन क्रशर पर 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया। स्टोन क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि हम फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। हम माल तौलकर लेते हैं, जांच टीम ने स्टॉक नापकर जांच की थी, इसलिए अंतर आया था।