{"_id":"5fcbd3b48ebc3ecfcf5cb298","slug":"dm-expressed-displeasure-over-being-lax-in-vaccination-bijnor-news-mrt514257888","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में फिसड्डी रहने पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में फिसड्डी रहने पर डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
टीकाकरण में फिसड्डी रहने पर डीएम ने जताई नाराजगी
बिजनौर। टीकाकरण में जनपद के प्रदेश में 72 वें स्थान पर रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य अफसरों को कड़ी फटकार लगाकर सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनपद को सर्वोच्च रेंकिंग लाने के लिए सभी अधिकारी अपने स्तर से प्रयास करें। इसमें शिथिलता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने स्वास्थ्य अफसरों की बैठक लेकर टीकाकरण में फिसड्डी रहने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्वास्थ्य अफसरों को निर्देशित किया कि जिस स्तर से भी टीकारण में लापरवाही होगी, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों के प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिक आदि के संचालकों से उनके अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ का डाटाबेस कोरोना वैक्सीन के लिए जमा कराएं। ऐसा न करने वालों का पंजीकरण निरस्त करते हुए उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाएं।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण में हर हालत में सुधार होना चाहिए। अगली बैठक तक जिस प्रभारी चिकित्साधिकारी के क्षेत्र टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं होगी, उस पर और संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी एसके निगम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार आदि तमाम स्वास्थ्य अफसर मौजूद रहे।