फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM asked for clarification

डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 28 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
DM asked for clarification
बिजनौर। डीएम ने धामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. पीके गुप्ता के मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा बैठक में शामिल न होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने शीघ्र ही उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंद्रधनुष योजना के तहत मानक से कम टीकाकरण कार्य पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने सीएमओ को कड़े निर्देश दिए कि कार्य की प्रगति को मानक के अनुरूप बढ़ाएं। कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाशत नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम रमाकांत पांडेय ने कैंप कार्यालय में आयोजित मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा बैठक अफसरों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप ही लोगों को नि:शुल्क सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाएं। डीएम ने सीएमओ डा. विजय कुमार यादव को निर्देश दिए कि जिन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उनका समय से भुगतान किया जाए। इस अवसर पर सीएमओ विजय कुमार यादव के अलावा सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed