{"_id":"6346fca32b7afd4d465e8ef4","slug":"dm-administered-the-oath-of-de-addiction-to-the-people-bijnor-news-mrt6092958131","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लोगों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लोगों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
विज्ञापन
चांदपुर में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ दिलाते डीएम उमेश मिश्रा।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने लोगों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
चांदपुर। ‘नया सवेरा एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि हम नशा करने वाले पर नहीं समाज को बिगाड़ने पर प्रहार करेंगे। एसपी ने कहा कि नशे के आदी बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाया जाएगा। डीएम ने लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
सैंदवार रोड स्थित एक मंडप में ओजा फाउंडेेशन व चौधरी रघुराज सिंह फाउंडेशन जीवन रक्षक नशा मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता व केशव चौधरी के संचालन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि जनपद को नशा मुक्त जिला बनाना है। नई पीढ़ी के नए लोग जो अभी जिज्ञासा या फुसलाकर नशे करने लगे हैं, उन्हें रोका जाएगा। जो नशा करने लगता है वह परिवार से कटने लगता है। उन्होंने कहा कि आप हमें इस 8650601010 नंबर पर नशा बेचने वालों की सूचना दें, हम आपका नाम गुप्त रखेंगे और उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कार्यक्रम में एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, एसडीएम मांगेराम चौहान, सीओ सुनीता दहिया, मुख्य वक्ता सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय, कपिल चौधरी, विनीत लांबा, वीरेंद्र राजपूत, अमित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, जगत शर्मा, अर्पित गोयल, कपिल गोयल, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

चांदपुर में आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ लेते शहरवासी।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन