फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DJ man beaten up for not playing favorite song

Bijnor News: मनपसंद गाना नहीं चलाने पर डीजे वाले को पीटा

Sat, 28 Jan 2023 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
DJ man beaten up for not playing favorite song
- गांव अम्हेड़ा में बरात की चढ़त के दौरान हुई घटना, पुलिस ने लाेगों को शांत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव अम्हेड़ा में बरात की चढ़त के दौरान कुछ शराबी युवकों ने डीजे स्वामी से उनका मनपसंद गाना नहीं बजाने पर उसके व अन्य लोगों के साथ मारपीट की और उनके वाहन के शीशे तोड़ दिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक शादी की रस्म रुकी रही।
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव लदुपुरा निवासी केहर सिंह के पुत्र की बरात गांव अम्हेड़ा निवासी छुट्टन सिंह के यहां आई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम चढ़त के दौरान कुछ शराबी युवकों ने डीजे स्वामी से अपना मनपसंद गाना नहीं बजाने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर शराबी युवकों ने चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव सब्दलपुर खुर्द निवासी डीजे स्वामी सोनू कुमार उसके साथ रत्न सैनी, मनोज कुमार, नरेंद्र सिंह व विकास कुमार को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया और उनके टाटा 407 वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। मौके पर मौजूद बरातियों में भगदड़ मच गई। आरोप है कि भगदड़ के दौरान निकट ही अमृत सरोवर में से खेलकर निकल रही गांव के ही शेर सिंह की पुत्री आंचल को कुछ शराबी युवकों ने दूर फेंक दिया। जिससे वह भी चोटिल हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अम्हेड़ा चौकी ले गई। मौके पर मौजूद दोनों पक्षों के कुछ संभ्रांत लोगों ने मामला शांत कर शादी की रस्म शुरू कराई। अम्हेड़ा चौकी प्रभारी दरोगा पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed