{"_id":"5ef78ecc8ebc3e42e303ea64","slug":"divyanshu-s-goal-is-to-become-a-software-engineer-bijnor-news-mrt488513343","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांशु चौहान सोफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांशु चौहान सोफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है दिव्यांशु का लक्ष्य
बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल फीना के छात्र दिव्यांशु चौहान ने हाईस्कूल में 91.17 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दिव्यांशु अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है। उसके पिता प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। दिव्यांशु की माता भी प्राईवेट स्कूल में अध्यापिका हैं। दिव्यांशु ने बताया कि उसकी इच्छा पढ़कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की है। उसका शौक क्रिकेट खेलना और ड्राइंग है। परीक्षा के दौरान दिव्यांशु ने कॉलेज के अलावा घर पर चार से पांच घंटे पढ़ाई को दिए। कुछ समय खेल के लिए भी निकाला। माता पिता ने हमेशा ही मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और पूरा सहयोग दिया। परीक्षा परिणाम में पाई सफलता का श्रेय वह अपने माता पिता व गुरुजनों को देते हैं।
- कपिल बनना चाहता है आईएएस
सेंट स्टीफंस स्कूल चांदपुर के कपिल कुमार सैनी पुत्र गिरधारी सैनी ने जनपद में तृृतीय स्थान प्राप्त किया है। कपिल के पिता कृषक इंटर कॉलेज धूंधली में भौतिक विज्ञान व गणित के अध्यापक हैं। माता गृहिणी हैं। कपिल की इच्छा पढ़ लिखकर आईएएस बनने की है। कपिल ने बताया कि उसे आईएएस बनने की प्रेरणा अखबार में प्रकाशित समाचारों व चचेरे भाई राजकुमार सैनी के मार्गदर्शन से मिली है। उसने अपने घर पर रहकर ही परीक्षा की तैयारी की है, किसी से कोचिंग नहीं ली। माता-पिता ने पढ़ाई में मदद की और गुरुजनों ने भी सहयोग किया। पिता भौतिक विज्ञान व गणित की पढ़ाई में उसकी मदद करते हैं। कपिल अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावक और गुरुजन को देता है।