{"_id":"5e95ecdc8ebc3e76aa59c964","slug":"divert-to-other-mills-of-53-purchasing-center-group-of-dhampur-mill-bijnor-news-mrt4777511101","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर मिल के 53 क्रय केंद्र ग्रुप की दूसरी मिलों को डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर मिल के 53 क्रय केंद्र ग्रुप की दूसरी मिलों को डायवर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने डीएसएम ग्रुप की धामपुर चीनी मिल के 208 में से 53 क्रय केंद्र ग्रुप की दूसरी मिलों को डायवर्ट किए हैं। इससे किसानों को पहले से ज्यादा इंडेंट मिलेगा और गन्ने की पेराई समय से पूरी होगी।
डीएसएम ग्रुप की बिजनौर में धामपुर चीनी मिल, संभल में असमौली व रजपुरा चीनी मिल हैं। संभल की दोनों चीनी मिलों का पेराई सत्र 20 अप्रैल को खत्म हो रहा था तो धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र जून तक जाने के आसार थे। इसे देखते हुए शासन ने धामपुर चीनी मिल के 53 क्रय केंद्र असमौली व रजपुरा को डायवर्ट किए हैं। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार कैलबकरी प्रथम, हुसैनपुर, बांसखेड़ी, कमालपुर, हिसामपुर, कैलबकरी द्वितीय, सिरसाजट, रामपुर जुनारदार प्रथम, युसुफपुर प्रथम, बेर, सेह प्रथम, बुढ़ानपुर, सेह द्वितीय, मालवा, इनायतपुर, रहटी जागीर, मझौला बिलौच, रेहटा बिलौच, रतनगढ़, मझौला गुर्जर प्रथम व द्वितीय, धारूपुर, रामोरूपपुर द्वितीय, सुनगढ़, हैजपुर भट्ट, उमरा बुजुर्ग, हीमपुर पृथ्या प्रथम, हीमपुर नांगल, नैनू नंगला, लिंडरपुर, धुंधली प्रथम व द्वितीय, तंगरौला, नूरपुर खास, पीपला जागीर, धमरौला, धमरौली, अहीरपुरा प्रथम व द्वितीय, खासपुरा, महमूद नसो, फीना द्वितीय, शिवालाकलां प्रथम, सरकथल, चक मुस्तफाबाद, भैंसा धमेड़ी प्रथम व द्वितीय, शिवालाकलां द्वितीय, फीना तृतीय, शिवाला खुर्द, मलेशिया प्रथम व द्वितीय का गन्ना असमौली मिल को दिया गया है। बागड़पुर द्वितीय, जोनपुर व नजरपुर अलावलपुर का गन्ना रजपुरा चीनी मिल को स्थानांतरित किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि सेंटर दूसरी चीनी मिलों को जाने से सभी किसानों को बढ़ा हुआ इंडेंट मिलेगा और किसानों का गन्ना जल्दी बिकेगा।