{"_id":"631f7e60662dd156360083a5","slug":"divers-also-searched-the-canal-on-the-fourth-day-no-clue-of-jahangir-nazibabad-news-mrt6049984186","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से नजीबाबाद आते समय पूर्वी गंग नहर में समाई थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से नजीबाबाद आते समय पूर्वी गंग नहर में समाई थी कार
विज्ञापन
गोताखोरों ने चौथे दिन भी खंगाली नहर, जहांगीर का नहीं लगा सुराग
नजीबाबाद/मंडावली। प्रापर्टी डीलर जहांगीर की तलाश में गोताखोरों ने चौथे दिन भी पूर्वी गंग नहर खंगाली, लेकिन जहांगीर को कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को नहर से प्रापर्टी डीलर की कार मिली थी।
जाब्तागंज निवासी प्रापर्टी डीलर जहांगीर का चौथे दिन भी पता नहीं चल सका। सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद फैसल के तहेरे भाई 48 वर्षीय जहांगीर नौ सितंबर को देहरादून से नजीबाबाद के लिए अपनी कार से चले थे। पूरी रात घर न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस को प्रापर्टी डीलर जहांगीर की अंतिम मोबाइल लोकेशन मंडावली क्षेत्र के गांव गूढ़ा क्षेत्र में मिली थी। नहर का पानी कम कराने के बाद रविवार को प्रॉपर्टी डीलर की कार बरामद हुई। कार का अगला शीशा टूटा हुआ था और साइड के शीशे भी खुले थे। पुलिस का अनुमान है कि प्रॉपर्टी डीलर कार से निकलकर नहर में बह गए।
मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ के नेतृत्व में गोताखोर गूढ़ा से नजीबाबाद तक की नहर खंगाल रहे हैं, लेकिन प्रापर्टी डीलर जहांगीर का पता नहीं चल सका। तीन दिन से लगातार नहर खंगालने के बावजूद प्रापर्टी डीलर जहांगीर का पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं।