फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District's educationists and doctors honored

Bijnor News: जिले के शिक्षाविद् और चिकित्सकों का किया सम्मान

Tue, 10 Dec 2024 11:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
District's educationists and doctors honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। अमर उजाला एवं धनी ज्वैलर्स की ओर से बिजनौर जनपद में बिजनौर उदय 2024 का भव्य आयोजन हुआ। इसमें जनपद के शिक्षाविद् और चिकित्सकों को अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर व धनी ज्वैलर्स के स्वामी मुकुल कुमार अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रिम रहने वाले शिक्षाविद् एवं चिकित्सकों को शॉल उढ़ाकर व प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया। सिदि्ध रॉयल कैसल बैक्वेंट हाल में आयोजित बिजनौर उदय 2024 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान कर उनका हौसला अफजाई किया है। वहीं इन क्षेत्रों में आने वाली नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का श्रोत बना है।
विज्ञापन

साथ ही कहा कि अमर उजाला की यह पहल थमनी नहीं चाहिए, बल्कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। ताकि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वालों को अमर उजाला के इस प्लेटफार्म पर सम्मान मिलें और वह अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर समाज के उत्थान में सहयोग देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजनौर में अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों की हर क्षेत्र में कमी नहीं हैं। अमर उजाला ने ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित कर अपने प्लेट फार्म जो सम्मान दिया है, इससे जिले में छिपे हुए महानुभवी लोग और आगे आएंगे। क्योंकि शिक्षा, चिकित्सक, उद्योग आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक व्यक्ति जनपद के फलक पर विराजमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed