फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District tops in making character certificate of Agniveers

अग्निवीरों के चरित्र प्रमाण पत्र बनाने में अव्वल रहा जिला

Fri, 07 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
District tops in making character certificate of Agniveers
बिजनौर में चरित्र प्रमाण पत्र बनाने वाले पुलिसकर्मियों को एएसपी देहात राम अर्ज ने किया सम्मानित - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए युवाओं को चरित्र प्रमाण की जरुरत पड़ी। ऐसे वक्त में पुलिसकर्मियों ने भी 24-24 घंटे काम कर फीडिंग की। नतीजा ये हुआ कि प्रदेशभर में बिजनौर पुलिस प्रमाण पत्र जारी करने में अव्वल रही। अब इस काम में लगे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

सितंबर के महीने में चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बिजनौर के युवाओं ने सितंबर माह में 5639 आवेदन किए। दरअसल ये आवेदन करने वाले लगभग सभी युवाओं को अग्निवीर की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेना था। जिन्होंने आवेदन करते ही पुलिस से संपर्क साधना शुरू किया कि उन्हें तय तारीख पर अग्निवीर की भर्ती में जाना है। ऐसे में पुलिस टीम ने तत्परता से काम किया। आखिरकार 5300 प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। 305 आवेदन को निरस्त किया गया। लंबित आवेदन केवल 34 ही रह गए। जिसके चलते प्रदेश में बिजनौर अव्वल रहा। हालांकि प्रदेश में सबसे ज्यादा आवेदन आगरा में हुए थे, लेकिन वहां लंबित आवेदन ज्यादा रह गए। बिजनौर आवेदन के मामले में दूसरे स्थान पर था, जबकि प्रमाण पत्र बनाने में पहले स्थान पर आया है। जिस पर सीसीटीएनएस और पासपोर्ट सेल में तैनात पुलिसकर्मियों को एएसपी देहात राम अर्ज की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में चरित्र प्रमाण पत्र बनने का समय 15 दिन है लेकिन हमारी टीम ने 24-24 घंटें काम करते हुए फीडिंग की। जिसके चलते पंद्रह दिन के बजाये चार से पांच दिन में ही प्रमाण पत्र बनाकर दे दिए गए है। प्रदेश में बिजनौर को चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने में पहला स्थान मिला है - राम अर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed