फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Panchayat Raj Department cleaned the sewer

जिला पंचायत राज विभाग ने साफ कराया नाला, अवैध स्लैब हटवाए

Thu, 23 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat Raj Department cleaned the sewer
बिजनौर के ग्राम उमरपुर जमालपुर में नाले की सफाई करती जेसीबी। - फोटो : BIJNOR
जिला पंचायत राज विभाग ने साफ कराया नाला
विज्ञापन

गजरौला शिव। अमर उजाला की खबर छपने के बाद प्रशासन ने गांव उमरपुर जमालपुर में हो रहे जलभराव की सुध ली है। गांव में नाली पर मनमाने ढंग से डाले गए स्लैब को जिला पंचायत राज विभाग ने हटवाया है। अब गांव वालों को सड़क पर जलभराव का सामना नहीं करना होगा।
मंडावर रोड स्थित गांव उमरपुर जमालपुर में पीडब्लूडी द्वारा सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण कराया गया था। लेकिन सफाई न होने की वजह से नाले गंदगी से अट गए। रही कुछ गांव वालों ने नाले पर स्लैब डालकर उस पर पशु बांधने शुरू कर दिए थे। नाला अट जाने से पानी सड़क पर बह रहा था। गांव वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी और गंदे पानी से ही निकलने को मजबूर होना पड़ रहा था। नाले के पानी से बदबू आती थी और संक्रामक बीमारियां, डेंगू, मलेरिया भी फैलने का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने गांव वालों की इस समस्या को 20 जुलाई को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने गांव की सुध ली है। बुधवार को जिला पंचायत राज विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने गांव में नाला चोक होने का कारण बने स्लैब को जेसीबी से हटवाया। सफाई कर्मचारियों से नाले की सफाई भी कराई। गंदगी से निजात मिलने पर गांव वालों ने अमर उजाला का आभार जताया है। ग्राम प्रधान संजीव कुमार का कहना है कि वह नाले की सफाई कई बार करा चुके थे लेकिन कुछ गांव वालों द्वारा स्लैब डालकर नाला बंद करने से परेशानी हो रही थी। ये लोग सफाई कर्मचारियों से भी मारपीट करने पर उतारू हो जाते थे। अमर उजाला द्वारा सफाई का मुद्दा उठाने की वजह से इस समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed