फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Panchayat President Election: SP-RLD and Bhakiyu alliance have made Sardar Mandeep's wife Charanjeet a candidate in Bijnor

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: सपा-रालोद और भाकियू गठबंधन ने सरदार मनदीप की पत्नी चरणजीत पर खेला दांव

Thu, 27 May 2021 02:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 May 2021 02:18 PM IST
सार

सपा-रालोद और भाकियू गठबंधन ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सरदार मनदीप की पत्नी चरणजीत कौर पर खेला दांव खेला है। पढ़िए इसके पीछे क्या खास वजह है।

विज्ञापन
District Panchayat President Election: SP-RLD and Bhakiyu alliance have made Sardar Mandeep's wife Charanjeet a candidate in Bijnor
समाजवादी पार्टी के झंडे

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सपा, रालोद और भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। गठबंधन ने सरदार मनदीप की पत्नी चरणजीत कौर पर खेला दांव खेला है। जिले में 56 जिला पंचायत सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें सपा ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस चुनाव में सपा के 20 प्रत्याशी चुनाव जीत गए थे। वहीं उनके साथ गठबंधन में रालोद के चार और भाकियू के दो प्रत्याशी भी चुनाव जीते थे।

विज्ञापन


वहीं पिछले काफी समय से सपा गठबंधन में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन चल रहा था। इसमें कई नाम सामने आ रहे थे, लेकिन अंत में सरदार मनदीप सिंह की पत्नी चरणजीत कौर के नाम पर मुहर लग गई है। सपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी शाहजहां रफी अंसारी समेत कई सदस्य प्रत्याशी बनने के दावेदार थे। सपा ने हाईकमान को सात दावेदारों के नाम भेजे थे। हाईकमान ने चरणजीत कौर के नाम पर मुहर लगाई।
विज्ञापन


चरणजीत कौर को गठबंधन का प्रत्याशी बनाकर गठबंधन विधानसभा चुनाव में इसका लाभ उठाना चाहता है। कई सीटों पर बड़ी तादाद में सिख समाज के वोटर हैं। उन्हें लुभाने के लिए चरणजीत कौर को प्रत्याशी बनाया गया है। सरदार मनदीप सिंह और उनकी पत्नी का इससे पहले कोई राजनीतिक करियर नहीं है। दोनों गांव में रहते हैं और खेती करते हैं। चरणजीत कौर पहली बार चुनाव लड़ी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed