फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Panchayat President Election : Claimants engaged in putting members in their court

जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव : बिजनौर में सदस्यों को अपने पाले में करने में जुटे दावेदार 

Sat, 22 May 2021 08:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 May 2021 08:10 PM IST
सार

बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भले ही टल गए हों पर चुनाव लड़ने वाले दावेदार अभी भी सक्रिय हैं। ये दावेदार सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए जोड़तोड़ करने में जुटे हैं।
 
 

विज्ञापन
District Panchayat President Election : Claimants engaged in putting members in their court
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भले ही टल गए हों पर चुनाव लड़ने वाले दावेदार अभी भी सक्रिय हैं। ये दावेदार सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए जोड़तोड़ करने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सपा व भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के अभी पत्ते नहीं खोले हैं। दोनों दलों ने दावेदारों के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं। सपा की ओर से सात व भाजपा की ओर से दो नाम भेजे गए हैं। जल्द ही इन पर फैसला होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


जिला पंचायत के 56 सदस्य हैं। इन सदस्यों को अपने पाले में करने में दावेदारों ने खेल शुरू कर दिया है। सदस्यों को पाले में लाने के लिए तरह तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। सपा, रालोद व भाकियू गठबंधन की ओर से भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह की पत्नी निगम चौधरी, सरदार मनदीप सिंह की पत्नी चरनजीत कौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी, शाहजहां अंसारी, प्रतिभा चौहान, रफी अंसारी व निजामुद्दीन दावेदार हैं।
विज्ञापन


इन सातों के नाम सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने पार्टी हाईकमान को भेज दिए हैं। हाईकमान की ओर से ही अध्यक्ष का चुुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा समेत कई जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से हाईकमान को एक एक नाम ही भेजा गया था। इन पर मोहर लग गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के मुताबिक बिजनौर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी व आयुष चौहान दो नाम भेजे गए हैं।

बिजनौर में अभी कौन चुनाव लड़ेगा इसका अभी पार्टी हाईकमान की ओर से एलान नहीं किया गया है। जल्दी ही हाईकमान की ओर से नाम की घोषणा होने की उम्मीद है। निर्दलीय के रूप में पूर्व विधायक शाहनवाज राना की पत्नी इंतेखाब राना भी चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रही हैं।


शाहनवाज राना कई सदस्यों से संपर्क साधे हुए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कोरोना वायरस के चलते पिछले दिनों टाल दिया गया था। चुनाव कब होगा इसकी अभी घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed