{"_id":"606a01db8ebc3ed37a2052b1","slug":"district-panchayat-member-dies-of-possible-candidate-bijnor-news-mrt5330193125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य की संभावित प्रत्याशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य की संभावित प्रत्याशी की मौत
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। विकास खंड हल्दौर के गांव सिसौना में वार्ड नंबर दो से जिला पंचायत सदस्य की संभावित प्रत्याशी रोशनी देवी की शनिवार की देर शाम मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसने दोपहर के समय एंटी कोरोना का टीका लगवाया था। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि किसी अन्य समस्या के कारण रोशनी देवी की मौत हुई थी। टीका लगने के बाद वह ठीक थी।
मृतका के पति धर्मपाल सिंह के अनुसार रोशनी (56)ने शनिवार की दोपहर सिसौना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एंटी कोरोना टीका लगवाया था। तब वह ठीक थी और घर आ गई। देर शाम उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी आने लगी। उपचार मिलने से पहले ही रोशनी ने दम तोड़ दिया। हालांकि धर्मपाल सिंह का कहना है कि कभी-कभी पैरों मे दर्द होने की शिकायत पर वह दवाई लेती रहती थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मदन सिंह ने बताया कि रोशनी की मौत कोरोना के टीके से नहीं बल्कि किसी और कारण से हुई है। उसे करीब आधा घंटा देखरेख में रखा गया था, तब वह ठीक थी।