फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District Magistrate angry over not reaching District Forest Officer

जिला वन अधिकारी के न पहुंचने पर हुए नाराज

Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
District Magistrate angry over not reaching District Forest Officer
जिला वन अधिकारी के न पहुंचने पर जिलाधिकारी नाराज
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय जिले में इस बार भी वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने पर बल दिया। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में डीएफओ डा.एम सेम्मारन के न पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अगली बैठक बिना डीएफओ के कराने की बात कही।

विकास भवन में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि वर्ष 2021-22 में भी समस्त विभागों का समावेश करते हुए जनआंदोलन के रूप में सबकी जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। कहा कि दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन कर लें। किसी विभाग को किसी भी प्रकार की परेशानी है तो वह प्रभागीय वनाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर पौधरोपण के लिए ग्राम पंचायत को नोडल इकाई मानते हुए उसके स्तर से पौधरोपण कार्य कराया जाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि पौधरोपण अभियान के कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए वन विभाग द्वारा पौधशालाएं सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने वृहद पौधरोपण के सफल संचालन के लिए सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ केपी सिंह समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed