{"_id":"6384f260f46a64567f31e739","slug":"district-level-trials-will-start-from-30-bijnor-news-mrt6155987114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 30 से शुरू होंगे जिला स्तरीय ट्रायल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 30 से शुरू होंगे जिला स्तरीय ट्रायल्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 से शुरू होंगे जिला स्तरीय ट्रायल्स
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 नवंबर से एक दिसंबर तक छह खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय ट्रायल्स में विजेता खिलाड़ी मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेगा। इसके बाद खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
जिला प्रभारी क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि महिला हॉकी और कुश्ती पुरुष के जिला स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन 30 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद मंडलीय ट्रायल्स एक दिसंबर को मुरादाबाद स्टेडियम में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नौ से 14 दिसंबर तक झांसी में होगी। हैंडबॉल पुरुष, वॉलीबाल महिला, कबड्डी पुरुष, कबड्डी महिला का जिला स्तरीय ट्रायल्स नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिसंबर को होगा। जबकि मंडलीय स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन मुरादाबाद स्टेडियम में किया जाएगा।
हैंडबॉल पुरुष की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सात से 10 दिसंबर तक आजमगढ़ में आयोजित होगी। वॉलीबाल महिला की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सात से 10 दिसंबर तक बरेली में होगी। इसके अलावा कबड्डी पुरुष की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता छह से आठ दिसंबर तक मेरठ में आयोजित होगी। कबड्डी महिला की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पांच से 11 दिसंबर तक बांदा (चित्रकूट) में होगी। ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आयु प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।